जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से शनिवार को साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम में प्री बोर्ड कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जमशेदपुर के सीनियर एसपी प्रभात कुमार और बीए कॉलेज ऑफ इंजीनरिंग व टेकनीकिल इंस्टिट्यूट के चेयरमैन शिव कुमार सिंह ने स्कूली बच्चों के बोर्ड एग्जाम की तैयारियों को लेकर जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

एसपी प्रभात कुमार ने बच्चों को बताया कि किस तरह से तनावमुक्त होकर तैयारी करें ताकि अच्छे परिणाम आ सके. कैरियर काउंसलिंग प्री बोर्ड में लगभग 900 बच्चों ने हिस्सा लिया. इस दौरान जमशेदपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रशांत सिंह, महासचिव अंजनी पांडे, क्लब के सदस्य और अन्य लोग उपस्थित थे.




