जमशेदपुर : सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प के तत्वाधान में जारी स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत रविवार को बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान की साफ-सफाई की गयी, इसके तहत पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों ने 2 मजदूरों के साथ कुंवर सिंह मैदान की साफ-सफाई की. इस मौके पर झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने मैदान में झाड़ू लगा कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई. इस दौरान मैदान में बिखरे छोटे-छोटे पत्थरों को एक जगह इकट्ठा कर एवं मैदान में चारों तरफ झाड़ू देकर पूरे मैदान को साफ किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि बागबेड़ा कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा मैदान, गणेश पूजा मैदान, चित्रगुप्त पूजा मैदान, शहीद मैदान के बाद कुंवर सिंह मैदान की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया. वहीं मुख्य अतिथि, झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर मैदान को स्वच्छ बनाने की पहल की सराहना की एवं अपना पूरा समर्थन और सहयोग देने का भी आश्वासन दिया. पूरे मैदान को स्वच्छ बनाये जाने पर स्थानीय लोगों ने संस्था के पदाधिकारियों गण एवं पंचायत प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापन किया.(नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर संस्था के संचालक राकेश सिंह, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य कुमुद रंजन सिंह, सीमा पांडे, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, समाजसेवी सीएसपी सिंह, वीरेश सिंह, मुख्तार सिंह, जय शंकर पांडे, मिथिलेश सिंह, अधिवक्ता रंजीत कुमार शर्मा, धनंजय शर्मा, श्याम तिवारी, श्रीकांत सिंह, संजय सिंह, जयशंकर, शशिकांत तिवारी, अरविंद कुमार, रमेश सिंह व कई अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे.



