घाटशिला : धालभूमगढ़ स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय में रविवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व सुधीर महतो की जयंती मनाई गई. झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्व सुधीर महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये. इस दौरान झामुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा सुधीर महतो अमर रहे के नारे भी लगाए गए. (नीचे भी पढ़ें)
झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हंसदा ने झामुमो संगठन की मजबूती के लिए उनके बताये रास्ते पर चलने की बात कही. स्वर्गीय सुधीर महतो पार्टी के ऐसे नेता थे जिनके सभी वर्ग, सभी धर्म, सभी जाति के लोगों के साथ अच्छे संबंध थे. इस मौके पर पुलक नामता, कमल मंडल, मोहम्मद हुसैन, सुबोध मुर्मू, विनोद चौबे, सुरेश मार्डी, भीमा हेंब्रम, धीरेन मन्ना, जयंत दास, धीरेंद्रनाथ पाल समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.



