
जमशेदपुर : जमशेदपुर के रोट्रेक्ट क्लब ऑफ कालीमाटी ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने विशेष वार्षिक परियोजना 3250, 6.0 को सफतापूर्वक आयोजित किया. इसके अंतर्गत 32 घंटें में 50 सामाजिक कार्य करने होते है. यह क्लब इस परियोजना को पिछले 6 वर्षों से निरंतर करती आ रही है.
इस बार 24 जून सुबह 11 बजे ओड़िया मध्य विद्यालय में हाथों की सफाई से परियोजना की शुरुआत हुई जो अगले दिन 25 जून की शाम 7 बजे कुड़ादान वितरण के साथ खत्म हुआ. इस परियोजना में कई महत्वपूर्ण वृतांत थे जैसे हैंड वॉश, फल वितरण, खाना वितरण, कपड़ा वितरण, निबंध प्रतियोगिता, पौधारोपण, सैनिटरी नैपकिन वितरण, चॉकलेट वितरण, पर्यावरण जागरूकता, ट्रैफिक जागरूकता, एड्स जागरूकता, पोषाहार जागरूकता, कुष्ठ आशर्म भ्रमण, वृद्धा आश्रम भ्रमण, चेसैयार होम भ्रमण, कैंसर हॉसपिटल भ्रमण ईत्यादि. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा क्लब ने दो विद्यालय ऑनलाइन माध्यम से चित्रांकन, लूडो, चेस, पेंटिंग, डांसिंग जैसे 15 प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न क्लबों एवं कॉलेज, स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में विजई प्रतिभागियो को पुरस्कार स्वरूप क्लब की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. इस परियोजना को सफलता पूर्वक संपन्न करने में क्लब के संरक्षक रोटेरियन सुमन सरकार तथा प्रोजेक्ट चेयरपर्सन डॉक्टर अपर्णा सिंह, क्लब के अध्यक्ष दीपक मेहता, विवेक, अनिकेत, जवाहर, प्रशांत, हरिओम, श्यामा नैन्सी, तान्या एवं अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.



