जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में मुखिया सुरेश मुखी के नेतृत्व में मैट्रिक एवम इंटर पास विद्यार्थियों को बर्मामाइंस मुखी समाज क्लब में सम्मानित किया गया. उक्त कार्यक्रम में सभी मैट्रिक एवम इंटर पास विद्यार्थियों को मेडल एवम प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. बतौर मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मुखी समाज के सचिव महेश मुखी के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. साथ ही महेश मुखी ने आपने संबोधन में संबोधित करते हुए कहा शिक्षा ही सर्व शक्ति है. (नीचे भी पढ़ें)
शिक्षा से ही समाज का उत्थान होगा. सभी बच्चों को हौसला अफजाई करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दिए गए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया सुरेश मुखी, गुरुचरण मुखी, खेमाराम मुखी, अमर मुखी, रूपेश मुखी, बाबू मुखी इत्यादि लोग शामिल थे.



