चाकुलिया : चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर सुनसुनिया जंगल के पास पेंट से लदा ट्रक संख्या जेएच05एभी 4942 के पलट जाने से ट्रक का चालक कुणाल कुमार महाराणा बाल-बाल बच गए. घटना विगत रात्रि करीब 12:30 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रक पश्चिम बंगाल कोलकाता से पेंट लेकर जमशेदपुर जा रहा था. इसी दौरान चालक को झपकी आ जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया.




