बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के भूतिया पंचायत के भूतिया गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य का विधायक समीर महंती ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. श्री महंती ने कहा कि गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र बनने से लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा. कहा की विगत दिनों दौरे पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को उनके समक्ष रखकर गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलवाने की मांग की थी, जिसे प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अनुशंसा की और आज उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.(नीचे भी पढ़े)
इससे ग्रामीणों के सपने को साकार किया है. उन्होंने भवन निर्माण कराने में ग्रामीणों को सहयोग करने की अपील की है. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ हांसदा,मुखिया विधान चंद्र मांडी,बापी बंद,पंकज भोल, चेतन हांसदा, राबिन मुर्मू, पंकज भोल, देवाशीष पैरा,जदुपति राणा, अभिन्दन पातर, पीकू दास, अनूप दास, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.



