चाकुलिया: हूल दिवस पर चाकुलिया के मेंम क्लब स्थित आनंद मार्ग स्कूल परिसर में 30 जून को कुड़मी संस्कृति विकास समिति और जनशक्ति कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर को सफल बनाने के लिए समिति के संरक्षक स्वपन महतो की अध्यक्षता में बैठक कर रणनीति बनाई गई. (नीचेे भी पढ़े)
बैठक को संबोधित करते हुए स्वपन महतो ने कहा कि कमेटी के सदस्य गांव गांव में रक्तदान शिविर का प्रचार प्रसार कर लोगों को रक्तदान करने से होने वाली लाभ की जानकारी देकर लोगों को जागरूक कर रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें ताकि शिविर में अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल हो सके. (नीचेे भी पढ़े)
इस मौके पर चंदन महतो, मनोरंजन महतो, भवतोष महतो, जगन्नाथ नायेक, शंकर नायेक, परिमल महतो, दिलीप महतो, अर्धेंदु नायेक, अशोक महतो, अमित महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



