अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत ठेका मजदूर कमलेश साव के मौत के चौथे दिन भी मर्चरी से शव को नहीं उठाया गया है. परिजनों ने चौथे दिन भी बोकारो जेनरल अस्पताल के मर्चरी में रखे गए शव को लेने से इंकार कर दिया. परिजनों ने मृत कमलेश साव के आश्रित को नियोजन देने की मांग को लेकर परिजनों का बीजीएच में धरना जारी है. परिजनों का कहना है कि 16 जून को बीएसएल प्लांट में काम करने के दौरान कमलेश बेहोश हुआ था जिसके बाद बीजीएच के वेंटिलेकर में इलाज किया जा रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
लेकिन उनकी हालत अचानक बिगड़ने पर उसकी मृत्यु हो गयी. जिसके बाद से ही लोग उनका शव बगैर नियोजन के उठाने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि 16 जून को जनरल शिफ्ट में सुबह 8 बजे स्ट्रक्चर शॉप में काम करने के दौरान घटना हुई है. परिजनों का कहना है कि प्रबंधन, डाक्टर और ठेकेदार की इसमें मिली भगत है. इधर विस्थापित नेता निवारण दीगर ने घटना की उच्च स्तरीय जांच करते हुए, नियोजन और मुआवजा प्रबंधन देने की मांग किया है, वरना मृतक का बाडी शव गृह में पडा रहेगा और उग्र आंदोलन करने के लिए विस्थापित और परिजन वाध्य होंगे.




