चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के बड्डीकानपुर पंचायत के जामिरा गांव में जामीरा पहाड़ पूजा के उपलक्ष्य पर न्यू यंग बॉयज क्लब के तत्वावधान में बुरु बोंगा सावते स्पोर्ट कमेटी द्वारा पाता नांच प्रतियोगिता आयोजित हुआ. प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती शामिल हुए. विधायक श्री महंती ने कहा कि हमारी भाषा और संस्कृति ही हमारी पहचान है. कमेटी ने पाता नाच प्रतियोगिता आयोजित कर अपनी संस्कृति को संरक्षण देने का सराहनीय कार्य किया है. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर विधायक ने प्रतियोगिता के विजयी टीम को पुरस्कृत किया.मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख धनंजय करुणामय,बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी,निर्मल महतो,अमर हांसदा,जितेन हांसदा,मिथुन कर,जयदेव दास, ग्राम प्रधान पीठो मुर्मू,सुनील माझी,जगन्नाथ मांडी,सुनील बेहरा,सूर्य मुर्मू,कमेटी के योगेश्वर कर्मकार,राजू हांसदा,बुधराय किस्कू,जयराम मांडी,अजय कुमार पातर, लिटाराम हांसदा,दुलाल कर्मकार,रवींद्रनाथ मांडी समेत अन्य उपस्थित थे.



