गालूडीह: जमशेदपुर सह जुगसलाई प्रखंड के नारगा गांव में स्थित गुरमा लैम्पस में धान बीज नहीं मिलने से किसानों को महंगी मूल्य पर धान बीज स्थानीय व्यापारियों से खरीदने को विवश हैं. किसानों ने बताया कि प्रति किलो धान बीज 50 रुपये से भी उपर किसानों को खरीदना पड़ रहा है. किसान महंगी मूल्य पर धान बीज खरीद रहे हैं. व्यापारी मुहमांगी कीमत पर धान बेच रहे हैं.(नीचे भी पढ़े)
लैम्पस में धान बीज नहीं मिलने से किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लैम्पस के माध्यम से ग्रामीण किसानों को समय पर धान बीज उपलब्ध कराने की जरूरत है. किसानों ने जल्द गुरमा लैम्पस में धान बीज राष्ट्रीय खाद निगम रांची द्वारा भेजने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के किसान समय में धान की खेती कर सके व खेतो में धान लहलहा सके.



