जमशेदपुर : बकरीद (ईद-उ-जोहा) 29 जून को मनायी जायेगी. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. वही, पुलिस भी इस मामले को लेकर अलर्ट पर है. दूसरी ओर, 29 जून को नो इंट्री लागू कर दी गयी है. 29 जून को सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक जमशेदपुर शहर में भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह रोक दी गयी है. बसे सिर्फ बड़ी गाड़ियों में संचालित होगी. दूसरी ओर, नमाज अदा भी इस दौरान होगी. इसको लेकर भी मसजिदों में तैयारी की गयी है जबकि साफ-सफाई की भी व्यवस्था की गयी है.











