जमशेदपुर : भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट तो वहीं चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. शुक्रवार की सुबह एमसीएक्स पर सोना और चांदी गिरावट के साथ खुले. साथ ही दोनों की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है. जमशेदपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 59800 रुपए, 22 कैरेट की 55300, 18 कैरेट की 45800 और प्रति किलो चांदी की कीमत 72000 रुपए है. बताते चले कि विदेशी बाजारों में सोना 1952 डॉलर प्रति औंस और चांदी 23.99 डॉलर प्रति औंस की दर से बिक रही है. (नीचे भी पढ़ें)
जो पिछले दिनों की कीमतों से कम है. सब से चौकाने वाली बात यह है भारतीयों में सोना खरीदने की चाहत जनवरी और मार्च महीने के बीच कम हुई है. जिससे भारत में गोल्ड की डिमांड में 17 फीसदी की गिरावट देखी गई. इसके अलावा अमेरिकी क्रेडिट लिमिट डील के सील होना और डॉलर में आई नरमी के कारण सोने के भाव में गिरवाट देखी जा रही है.














