
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में हुई मारपीट की घटना में विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नेताओं को जमशेदपुर कोर्ट से जमानत दे दी गयी. कोर्ट में उनके केस की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता रंजनधारी सिंह ने किया जबकि उनके साथ अधिवक्ता प्रतीक शर्मा भी थे. न्यायिक दंडाघइकारी सौदामनी सिंह की अदालत में सारे आठ आरोपी कोर्ट में प्रस्तुत होकर अपनी जमानत की अर्जी दी, जिसके बाद उनको कोर्ट ने जमानत दे दी. (नीचे भी पढ़ें)
भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री एवं कोल्हान के प्रभारी संजीव आचार्या, जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव, मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, जय सिंह, राजीव चौहान, गौतम घर, ऋषि पांडेय ने कोर्ट में सरेंडर कर अपनी जमानत ली. सिदगोड़ा कांड संख्या 173/2022 जीआर संख्या 748/2023 में उनको कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया था. जमानत पर रिहाई के बाद संजीव आचार्य ने कहा कि न्यायालय पर भरोसा और विश्वास था. न्यायालय के आदेश का हम लोग सम्मान करते हुए आगे की लड़ाई विधायक सरयू राय के आदेश के मुताबिक, जमशेदपुर की जनमानस के हित के लिए संघर्ष जारी रहेगा.














