घाटशिला : घाटशिला स्थित संत नन्द लाल स्मृति विद्या मंदिर में शुक्रवार को कक्षा नौवी से बारहवी तक के लिए एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें निर्णायक के रूप में उपस्थित थीं जेसी हाई स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका डॉ रत्ना मुख़र्जी, नृत्य विशारद बरनाली भट्टाचार्य तथा नृत्य शिक्षिका नेहा मजूमदार. इस दौरान विद्यालय प्रबंधक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार तथा विद्यालय प्राचार्या नीलकमल सिन्हा भी उपस्थित थे. नीलकमल सिन्हा ने कहा कि पढ़ाई- लिखाई के साथ -साथ खेलकूद, गीत -संगीत हर क्षेत्र में आगे रहना चाहिए.(नीचे भी पढ़े)

विद्यालय प्रबंधक डॉ कर्मकार ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहां नृत्य एक कला के साथ-साथ एक थेरेपी भी है, इसमें व्यक्ति का मन तथा तन् का अंदर एक अलग टाइप का सुकून पैदा करती है. उन्होंने प्रतिभागियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. डॉ रत्ना मुखर्जी ने भी बच्चों की प्रतिभा को सराहा चार सदनों के कुल सोलह प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रथम पुरस्कार बारहवी कॉमर्स की सुष्मिता नाग, द्वितीय पुरस्कार बारहवी विज्ञान की नेहा आश तथा दसवीं की अंकिता पॉल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. (नीचे भी पढ़े)
दसवीं की ही स्पृहा सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. समूह परिणाम इस प्रकार रहा नन्द – प्रथम सदानंद- द्वितीय आनंद – तृतीय दयानंद – चतुर्थ कार्यक्रम के दौरान अनूप कुमार पटनायक, एस आर दत्ता तथा आठवी कक्षा के छात्र- छात्राएं भी मौजूद थे. कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा ग्यारहवीं की सबीना ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सह -शैक्षणिक प्रभारी शाश्वती राय पटनायक ने दिया.














