अनिल कुमार/बोकारो : डीपीएस बोकारो का आज 37वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय चौबे ने मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय चौबे ने दीप प्रज्वलित कर स्थापना दिवस समारोह का विधिवत उद्घाटन किया.इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनय चौबे ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का क्षण है, क्योंकि यह उनका विद्यालय है, उन्होंने यहीं से अपनी पढ़ाई की है. (नीचे भी पढ़ें)
इससे पूर्व कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जबकि स्कूल के प्राचार्य ने विगत 37 वर्षों में स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर स्कूल की ओर से सौ प्रतिशत अटेंडेंस और अच्छे परीक्षा फल लानेवाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया. मुख्य अतिथि विनय चौबे ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया.(नीचे भी पढ़ें)
मीडिया से बात करते हुए प्रधान सचिव विनय चौबे ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का क्षण है क्योंकि विद्यालय के 36 वर्षों के गौरवपूर्ण पलों को उन्होंने जीया है. इसके लिए उन्होंने स्कूल के प्राचार्य एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने कहा कि अमूमन किसी प्राइवेट स्कूल में उनके जैसे लोगों पदाधिकारियों का आना-जाना नहीं होता, लेकिन यह उनका खुद का स्कूल रहा है, इसलिए उन्होंने आने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में जो मंडे टेस्ट होता था, उससे उन्हें काफी लाभ हुआ, क्योंकि उन्होंने बायोलॉजी लेकर पढ़ाई शुरू की थी और जब पहले ही मंडे टेस्ट में उन्हें इस विषय में कुछ समझ में नहीं आया, तब उन्होंने कंप्यूटर लेकर पढ़ाई की और आइआइटी कर आइएएस बना, जो मेरे जीवन के लिए सबसे बड़ा बदलाव रहा.














