राम गोपाल जेना/चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार चिकित्सा पदाधिकारी ने जिले के मनोहरपुर, बंदगांव, टोंटो, झींकपानी सहित अनेक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की खाद्य सामग्रियों एवं तैयार भोजन की गुणवत्ता की जांच की. (नीचे भी पढ़ें)

जांच दल ने इस दौरान विद्यालय परिसर स्थित रसोईघर, खाद्य सामग्री, भंडारण कक्ष, भोजनालय सहित परिसर में साफ-सफाई आदि का भी मुआयना किया एवं उपस्थित बच्चों से इस संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कुछेक बिंदुओं पर सुधार के लिए वार्डन को सूचित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

जिले के सभी आवासीय विद्यालयों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बहाल रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयत्नशील है तथा इसी के तहत विद्यालयों में नियमित स्वास्थ्य जांच तथा भोजन की गुणवत्ता आदि की जांच की जाती है.



