जादूगोड़ा : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की पोटका इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को अध्यक्ष अनुपम कुमार भकत के नेतृत्व में हाल ही दिवंगत खड़ियाकोचा नव प्राथमिक विद्यालय के दिवंगत सहायक शिक्षक संजय खंडवाल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने उनकी पत्नी को 32200 रुपये की सहयोग राशि सौंपी. प्रतिनिधिमंडल में शिक्षक जितेन्द्र गोप, भागीरथी मांझी, पलाश कुमार रजक, विनय गोप, सुनील मुण्डा, दशमत मुर्मू, सुदीप्त मंडल आदि शामिल थे.



