जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने संयुक्त रुप से पूरे जिले में चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह के आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह अंतरराज्यीय गिरोह के लोग है, जो विभिन्न जिलों में घुमघुमकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे. पकड़े गये लोगों के पास लाखों रुपये के गहने और अन्य सामान को बरामद किया गया है. (नीचे भी पढ़े)
गिरफ्तार लोगों में गुणा के झागर थाना बमोरीके रहने वाले लाल सिंह उर्फ काले, भोपाल के गांधीनगर के रहने वाले फदेह सिंह, अशोक नगर बहादुरपुर निवासी मंजित पारदी, विदिशा के देहात थाना क्षेत्र के विक्की मोगया उर्फ विक्की राम सिंह मोगया उर्फ तितरा, अशोकनगर के मुरादपुर गांव निवासीमंगल उर्फ मांगीलाल पारदी, जमशेदपुर के बर्मामाइंस पहाड़ी मंदिर के पास रहने वाले संजय मुखी उर्फ मोनू, भोपाल निवासी ज्वालामुखी और विदिशा निवासी कुइयां बाई उर्फ गीता बाई (महिला) को गिरफ्तार किया है.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस के मुताबिक, 3 जून को बागबेड़ा में घर में घुसकर गहना और सामानों की चोरी की गयी थी जबिक 15 जून को बिरसानगर गुड़िया मैदान के पास सोने के जेवरात की चोरी हुई थी. इसी तरह चाकुलिया में भी घर में घुसकर जेवरात की चोरी की गयी थी. इन सारे कांड को लेकर एसएसपी जमशेदपुर प्रभात कुमार ने एक टीम का गठन किया था. इस टीम ने 7 जून को बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी से एक युवक को गिरफ्तार किया था. इसके बाद इनको पकड़ा गया. इन लोगों का संबंध चड्डी बनियान गैंग से है, जो गुलगुलिया है. ये लोग शहर में अस्थायी रुप से रहकर आसपास के क्षेत्रों में चोरी करते है. (नीचे भी पढ़े)
इन लोगों की संख्या 8 से दस की रहती है, जिसमें से एक महिला भी है. महिलाएं गुब्बारे बेचने के बहाने रेकी करती है और अंजाम देने वाले स्थानों से अपने समूह को अवगत कराती है.इन लोगो द्वारा घर के खिड़की और ताला को तोड़कर अंदर घुसते है और जेवरात के साथ नगद और अन्य सामानों की चोरी करते है. इसी गैंग के लोगों ने सरायकेला खरसावां जिले के आरआइटी क्षेत्र में भी घटना को अंजाम दिया था. (नीचे भी पढ़े)
इसके बाद से इन सारे लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस का दावा है कि यह गैंग ही चोरी की घटना को अंजाम देते थे. इनके खिलाफ जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले के पांच थाना में केस पहले से दर्ज है. इस कांड का खुलासा करने वालों में बिरसानगर थाना प्रभारी प्रभात कुमार, चाकुलिया थाना प्रभारी वरुण यादव, बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार के अलावा अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे.



