घाटशिला : घाटशिला महाविद्यालय ने वन महोत्सव माह के दौरान कॉलेज परिसर में शनिवार को फलदार पौधे लगाए गए. विदित हो कि घाटशिला महाविद्यालय के एनएसएस इकाई के संयोजन में पूरा महाविद्यालय परिवार वन महोत्सव मना रहा है. यह महोत्सव 1 जुलाई से शुरु हुआ है. जिसका समापन 31 जुलाई को होगा. इस दौरान लगातार कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर के चौधरी और एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो इंदल पासवान अपने शिक्षको, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम जनो के साथ मिलकर पौधरोपण कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो को पौधा लगाने के लिए प्रेरित कर सके. (नीचे भी पढ़े)
महाविद्यालय ने पौधरोपण को प्रोत्साहन देने के लिए इसे प्रतियोगिता का स्वरूप दिया है. जिसका लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा. प्राचार्य ने विशेष तौर पर एनएसएस गर्ल्स यूनिट की कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर अर्चना सुरीन के साथ मिलकर पौधरोपण किया.मौके पर प्रो. इंदल पासवान, डॉ. डीसी राम, डॉ. संदीप चंन्द्रा, प्रो. सोमा सिंह, प्रियंका कुमारी, हीरालाल सीट, रघुनाथ मुर्मू, दीपक टोप्पो, सूर्या टुडू, वेद प्रकाश सिंह शौर्य ईशान आदि लोग उपास्थित थे.



