चाकुलिया: चाकुलिया के खोड़ीपहाड़ी पहाड़ पूजा के अवसर पर पूजा के दुसरे दिन कमेटी द्वारा मेला का आयोजन किया गया. मेला में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम और पाता नाच प्रतियोगिता आयोजित की जाती है. प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती ने धमसा बजाकर किया. मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री महंती ने कहा कि मेला झारखंडियों के लिए सिर्फ मनोरंजन का माध्यम ही नहीं बल्कि यह मेला जनजातीय समाज की संस्कृति परंपरा और उनकी आर्थिक संरचना का इतिहास भी बताता है. मेला को झारखंड के लोग एक त्योहार के रूप में मनाते हैं. मेले का आदिवासी लोगों को उतना ही इंतजार होता है जितना होली, दिवाली और दशहरा जैसे त्योहारों का होता है. यहां विभिन्न प्रकार के मेला का आयोजन होता है, इन्ही में से एक है खोड़ीपाहाड़ी बुरू बोंगा पाता मेला. वैसे आदिवासी अपनी सरलता, निश्छलता और समृद्ध संस्कृति के लिए जाने जाते हैं. देश के किसी भी कोने में आदिवासी समुदाय के बीच आप चले जाएं आप इनकी जीवन शैली और आदर सत्कार के कायल हो जाएंगे. झारखंड, बंगाल, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ खास कर जनजातीय समुदाय के लोगों की यहीं पहचान रही है, जो आज चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत रेंगड़पहाड़ी, सोनाहारा, सालुआडीह गांव के खोड़ीपाहाड़ी बुरू बोंगा पाता मेला में देखने को मिला.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और मेला कमेटी द्वारा मेला का आयोजन कर अपनी संस्कृति और संरक्षण करने का सराहनीय कार्य किया है. अंत में विधायक ने प्रथम पुरस्कार हार सावटाव रूसिका माडेर, बनशोल(पश्चिम बंगाल) द्वितीय पुरस्कार जाहेरथान रासका रूसिका क्लब, डेंगाढ़साई( झारखंड) को पुरस्कृत किया। खोड़ीपाहाड़ी बुरू बोंगा पाता मेला को सफल बनाने में कमिटि के धनंजय करुणामय, अमर हांसदा, बैद्यनाथ माहाली, पूर्णचंद्र हांसदा, बुबाई दास, असित कुमार करुणामय, रूपचांद हांसदा, हरेन माहाली, हरिश्चंद्र माहाली, राजेश्वर महतो, श्यामल कुमार महतो, रूद्र प्रताप महतो, हरिपद मंडल, खोकन माहाली, धर्म दास हांसदा, संजय राणा, चांद गोप, प्रकाश हेमंत, अरूण कुमार हांसदा, लोसो हांसदा, अजय करुणामय, सुनील कुमार सोरेन, सुबोध टुडू, खगेश्वर माहाली, जगदीश माहाली, कृष्णपद महतो, देवाशीष मंडल, राजेश गोप, प्रभु हांसदा, मदन माहाली, महादेव करुणामय, चंद्रशेखर करुणामय, अखिलेश्वर करुणामय समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.



