घाटशिला : घाटशिला अंतर्गत दाहीगोड़ा हनुमान मंदिर के समीप लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर कांग्रेस नेता काल्टू चक्रवर्ती ने सड़कों पर बंपर बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को घाटशिला के घाटशिला एसडीओ सत्यवीर रजक से मिले एवं एक मांग पत्र सौंपा. सौपे गए मांग पत्र में बताया गया कि दाहीगोड़ा हनुमान मंदिर के समीप तीन सड़कों के आपस में मिलने से दुर्घटनाओं की अत्यधिक आशंका बनी रहती है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि सड़क पर बंपर बनाने से कुछ हद तक स्थिति को काबू किया जा सकता है. इस दौरान एसडीओ सत्यवीर रजक ने इस मामले को लेकर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर सत्यजीत सीट, शमशाद खान, जगमोहन शर्मा, गोपाल शर्मा, मोहम्मद मोइनुद्दीन, बादल गिरी, मंजर हुसैन, जूलियन तिर्की, प्रकाश राय, राजा दत्ता, मानव दास, राजन वाजराय, विश्वनाथ प्रताप समेत काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे.



