जादूगोड़ा : जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के घने जगलों में स्थित बोडाम डेरा में गुरुवार को एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार अवैध दारू भट्टी के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान 2 अवैध देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर कर करीब 50 किलो निर्मित जावा को भी बहा दिया. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध दारू भट्ठी के संचालकों में हड़कंप मच गया है. इस छापामारी अभियान में थाना प्रभारी संजीव झा, पुलिस अवर निरीक्षक रवींद्र मुंडा एवं सशस्त्र बल शामिल थे. इससे पूर्व जादूगोड़ा पुलिस ने मेचुआ गांव में नदी किनारे अवैध दारू भट्ठी के खिलाफ बीते रविवार को अभियान चलाकर 200 केजी जावा महुआ जब्त किया था.




