
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के राजिस्टेट पुलिया के समीप पेड़ पर बीची रात मुस्लिम बस्ती के निवासी मुनीर मीर (62) आर्थिक तंगी से बेहाल होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना घाटशिला पुलिस को दी. सूचना मिलते ही घाटशिला पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा. लोगों की घटना की सूचना सुबह मिली. अधेड़ ने पेड़ से लटकर जान गवाई है. वहीं घटनास्थल से उसकी स्कूटी जेएच05बीयू8646 पर प्राप्त हुई है. (नीचे भी पढ़ें)

इस संबंध में लोगों ने बताया कि मृतक अपनी पत्नी के नाम का जन वितरण प्रणाली का दुकान चलाता था. आर्थिक तंगी के कारण काफी परेशान रहता था. जन वितरण प्रणाली दुकान के अलावा दूसरा आमदनी का जरिया नहीं था. सरकार की अनदेखी के कारण डेढ़ वर्षो से पीएमजी का कमीशन नही मिला है. आवंटन के आधार पर 1 रुपये प्रति किलो कमीशन मिलता है. जबकि मार्च के बाद से डीलरों का मानते कभी भुगतान नहीं हुआ है. जिससे तमाम राशन डीलर का परिवार आर्थिक तंगी झेल रहे है.



