
घाटशिला : धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत जुनबनी पंचायत के बगुला ऊपर टोला में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण विगत 15 दिनों से बिजली नही थी. जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसकी सूचना ग्रामीणों ने उप मुखिया सह समाजसेवी सूजन मन्ना को दी. जानकारी मिलते ही श्री मन्ना ने मामले को संज्ञान में लेकर विभागीय पदाधिकारी से दूरभाष कर कागजी प्रक्रिया पूरी करके 4 दिन के अंदर में गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उप मुखिया सूजन मन्ना की पहल पर लगाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
शनिवार को गांव में बिजली की सप्लाई शुरू हो गयी है. नया ट्रांसफार्मर लगाये जाने से ग्रामीणों ने उप मुखिया सूजन मन्ना का आभार जताया. जुनबनी पंचायत के उप मुखिया सूजन मन्ना ने कहा कि काफी दिनों से गांव में बिजली नहीं थी. ग्रामीणों को काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ा. आज गांव में ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है पहले के जैसे बिजली मिलेंगे, लोगों का कामकाज ठप नहीं होगा और बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत नहीं होगी. इस मौके पर वार्ड सदस्य सुरधर्शन मुंडा, वार्ड सदस्य दुली मार्डी, पुटूराम मुंडा, रोहित मुंडा, जितेन मुंडा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.



