बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की मुटुरखाम पंचायत के कालियाम आदिवासी टोला में विगत दिनों ठनका गिरने से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरा गांव अंधकार में रहने को विवश था. इस संबंध में बिरभागां निवासी दुर्गा मुर्मू ने मुखिया राम मुर्मू को समस्या से अवगत कराकर समाधान की मांग की. सूचना पाकर मुखिया श्री मुर्मू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की. विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में नया 63 केवीए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया. (नीचे भी पढ़े)
नया ट्रांसफार्मर के स्थापित होने के बाद मुखिया राम मुर्मू ने नारियल फोड़कर उद्घाटन किया. बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है. ग्रामीणों ने मुखिया एवं संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर सुंदर मुर्मू, मंगल हांसदा, दुबराज मुर्मू, सुरई हांसदा, लक्ष्मण हांसदा, जदुनाथ मांडी, फुलचंद मांडी, लखन मांडी, गोपीनाथ हांसदा, दुर्गा मुर्मू, बिश्वजीत राणा समेत अन्य उपस्थित थे.




