जमशेदपुर : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस, 22 जुलाई के अवसर सोमवार 17 जुलाई से आरंभ विशेष कार्यक्रम में आज पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल के सम्मान में सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसी क्रम में मारवाड़ी युवा मंच की टाटानगर अचीवर्स शाखा की ओर से सोमवार को प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 24 रक्त दाताओं ने रक्तदान किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर शाखाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता और सचिव अंशुल रिंगसिया ने जमशेदपुर ब्लड बैंक पहुंचकर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल को दुपट्टा एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. साथ ही झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अरुण गुप्ता एवं सचिव सार्थक अग्रवाल को भी तुलसी पोट देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा सचिव अशुंल रिंगसिया, संयोजक राजेश कुमार अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, विजय सोनी, प्रतीक अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल आदि का योगदान रहा.




