
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थानांतर्गत आजादबस्ती निवासी गुरुदयाल सिंह उर्फ राजा दुबे को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी. गुरुदयाल सिंह उर्फ राजा दुबे की ओर से उनके केस की पैरवी गौरव कुमार पाठक कर रहे थे. राजा दुबे पर जमशेदपुर की डीसी की ओर से झारखंड क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) लगा दिया था. इसके अलावा तड़ीपार भी घोषित किया गया था. सीसीए लगने और तड़ीपार होने के बाद भी वह वहां घुमता पाया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. उसके खिलाफ टेल्को और सीतारामडेरा थाना में पहले से ही चार केस पेंडिंग था. इस मामले में जमशेदपुर के लोअर कोर्ट ने बेल को रिजेक्ट कर दिया था. इसके बाद याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिसके बाद उसको कोर्ट ने जमानत दे दी.




