गालूडीह: मंगलवार को भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ सुनीता देबदूत सोरेन को हेंदलजुड़ी पंचायत के किसानों ने जानकारी दी कि घाटशिला प्रखंड से गुजरने वाली बायी नहर में पानी ना होने के कारण कई एकड़ में सूखा पड़ जाएगा. जिससे किसान और उसके घर वाले तबाही के कगार पर आ जाएंगे. उसी पर पहल करते हुए मंगलवार को डॉक्टर सुनीता ने मुख्य अभियंता स्वर्णरेखा परियोजना के चीफ संजय कुमार से मिलकर किसानों की समस्या बताई. जिसमे प्रभावित किसानों का कहना है कि घाटशिला प्रखंड से गुजरने वाली बायी नहर में पानी ना होने के कारण वहां के किसान काफी परेशान हैं. कई एकड़ की खेती इसी नहर पर टिकी हुई है, किसान धान का बिचड़ा तैयार कर पानी का इंतजार कर रहे हैं. .(नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि सावन की शुरुआत हो चुकी है और अभी तक धान की रोपाई नहीं हुई है, कुछ दिन बाद धान का बिचड़ा सूखने की कगार पर पहुंच जाएगा. पानी ना मिलने के कारण किसानों की परेशानी पर बल पड़ गए हैं, किसान अपनी साल भर की गाढ़ी कमाई को बर्बाद होते देखने को विवश हैं. समस्याएं सुन परियोजना के चीफ डॉ सुनीता को आश्वस्त किये कि दो से तीन दिन में पुरी तरह से पानी नहर में पहुंच जाएगी. इस मौके पर मुख्य रूप से मदन टुडू व संजय हेंब्रम आदि उपस्थित थे.




