गालूडीह: गालूडीह पुलिस ने छिनतई की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से कार्रवाई की है. ट्रेलर चालक से चाकू की नोक पर छिनतई करने वाले जमशेदपुर गोलमुरी निवासी आरोपी विशाल, इम्तियाज और इमरान को बुधवार को जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं और वो कई बार जेल भी जा चुका है.(नीचे भी पढ़े)
मालूम हो कि गालूडीह थाना क्षेत्र के खड़िया कॉलोनी बस स्टैंड के पास हाईवे पर मंगलवार को तीन बदमाशों ने ट्रेलर चालक जमशेद खान पर हमला कर लूट का प्रयास किया था. छिनतई के दौरान बदमाशों ने ट्रेलर चालक पर चाकू से हमला कर दिया था. जिसके बाद ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों को पकड़कर पुलिस ने हवाले कर दिया था.




