
जमशेदपुर : पटमदा डाक बंगला परिसर में झामुमो पटमदा प्रखंड कमेटी द्वारा एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिन्दी और विशिष्ट अतिथि में झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो शामिल हुए. कार्यक्रम में पहुंचते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक का गर्मजोशी से गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया. कार्यक्रम में विधायक ने राज्य सरकार द्वारा एवं उनके अथक प्रयास से किए जा रहे जनकल्याणकारी योजना के बारे में कार्यकर्ताओं से अवगत कराया एवं पटमदा प्रखंड के 15 पंचायत के पदाधिकारियो को पंचायत स्तर पर योजनाओं का प्रचार प्रसार करने और संगठन को मजबूत करने का आदेश दिया. झारखंड आंदोलनकारी और झामुमो के वरिष्ठ नेता आस्तिक महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक की प्रशंसा करते हुए आर्थिक महत्व ने कहा कि विधायक मंगल कालिंदी जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहे हैं और जनता के सुख दुख में भी उनके साथ खड़े रहते हैं. कार्यक्रम के दौरान पटमदा प्रखंड के सैकड़ों युवा राज्य सरकार और विधायक के कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा-आजसु पार्टी छोड़कर झामुमो का दामन थामा. विधायक और अन्य अतिथि द्वारा युवाओं को पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर झामुमो पार्टी में स्वागत किया. मौके पर झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो, झामुमो केन्द्रीय सदस्य महाबिर मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि चंद्र सेखर टूडु, परतिनिधि छूटूं लाल हांसदा, बोड़ाम पूर्व पार्षद स्वपन महतो, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, श्यामापद महतो, कालीपद महतो, अश्विनी महतो, दिवाकर टूडु, जितुलाल हांसदा, जामिनी प्रामाणिक, समीर महतो, काजल सिंह एवं पटमदा 15 पंचायत के पदाधिकारी, नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे.




