गालूडीह: मुहर्रम को लेकर गालूडीह थाना परिसर में बुधवार को थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें गालूडीह क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया. बैठक में मुहर्रम पर्व आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चर्चा की गई.थाना प्रभारी ने लोगों से मुहर्रम के दौरान सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के साथ प्रशासन को पर्याप्त सहयोग की अपील की. (नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर सलीम जावेद, अहमद सलाम, मोहम्मद नाजिर खान, गोपाल पटनायक, रतन गिरी, अमरदीप सिंह, हराधन सिंह, राजेश साह, शिपु शर्मा, आशीष चंद, सीएस भटाचार्य, मानस कुमार दास आदि उपस्थित थे.



