
सरायकेला : सरायकेला जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार भगत ने जिले के पीडीएस डीलरों के साथ बैठक की. जिसमें उन्होंने पीडीएस दुकानों के नियमपूर्वक ससमय संचालन को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. बैठक संबंधी जानकारी देते हुए फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव सह कोल्हान प्रमंडल संयोजक सह सरायकेला- खरसावां जिलाध्यक्ष फुलकांत झा ने कहा कि बैठक में एनएफएस के बचे हुए 3 महीने की राशि दिए जाने की बात कही गई. कहा गया कि पीएमजी की राशि निर्गत करने का आदेश प्राप्त नहीं है. इसके लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है. पीडीएस डीलरों द्वारा इस अवसर पर पीएमजी की राशि भुगतान करने की मांग की गई. साथ ही कहा गया कि एनआईसी से एक ही रसीद काटे जाने के निर्देश दिए जाएं. सभी सामानों के लिए अलग- अलग रसीद काटा जाना संभव नहीं हो रहा है. फुलकांत झा ने कहा कि एसोसिएशन की मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर आगामी 21 जुलाई को वार्ता का आमंत्रण प्राप्त हुआ है. सम्मानजनक वार्ता और समझौता नहीं होने की स्थिति में आगामी 1 अगस्त से हड़ताल निश्चित है.











