
जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा द्वारा झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस सप्ताह के अवसर पर बुधवार को पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबरा के सम्मान में गौ सेवा जुगसलाई गौशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता, शाखा सचिव अशुंल रिंगसिया, संस्थापक अध्यक्ष सुगम जयसवाल, शाखा कोषाध्यक्ष आदित्य जाजोदिया, संयोजक आनंद कुमार अग्रवाल, विजय सोनी आदि का योगदान रहा.











