
जमशेपदुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के इंदुर माटी की रहने वाली युवती सोमवारी मार्डी ने बुधवार को आत्महत्या कर ली. बताते हैं कि उसने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई है. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सोमवारी मार्डी को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताते हैं कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.












