जमशेदपुर: बीआईटी सिन्दरी एलुमनि एसोसिएशन जमशेदपुर चैप्टर के संयोजन में शनिवार को बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान में रेड क्रॉस सोसाईटी के 684वें नेत्र शिविर का शुभारंभ बीआईटी सिन्दरी के मूल शाखा की एलुमनि एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राय, जिला शिक्षा अधीक्षक निशा कुमारी, जमशेदपुर चैप्टर के अध्यक्ष सुमन झा, सचिव पवन ओझा, पीएसपीएल के प्लान्ट हेड आरएन झा, डॉ.बीपी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया. इस अवसर पर बीआईटी सिन्दरी एलुमनि एसोसिएशन जमशेदपुर चैप्टर के अतुल राय, अभिषेक रंजन, नारायणा इंस्टीट्युट के निदेशक श्याम भूषण मुख्य रूप से उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)

अतिथियों का स्वागत रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह तथा राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल ने संयुक्त रूप से किया. नेत्र चिकित्सक डॉ. बीपी सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 53 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की, जिसमें से 28 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के योग्य पाया गया, जिनका ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार 23 जुलाई को नेत्र चिकित्सक डॉ. बी पी. सिंह के साथ डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम के सहयोग से राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान के ऑपरेशन थियेटर में सम्पन्न होगा. सोमवार को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर उनकी अंतिम जांच की जायेगी, जिसके पश्चात आवश्यक दवा, चश्मा के साथ आंखों की देखभाल के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर उन्हें विदा किया जायेगा.(नीचे भी पढ़े)
जमशेदपुर ब्लड बैंक में तीन लोगों ने किया एसडीपी डोनेशन
जमशेदपुर: मच्छर जनित बीमारियों का प्रभाव बरसात के दिनों में बढ़ जाने के कारण प्लेटलेट की मांग भी इन दिनों बढ़ जाती है, क्योंकि इन बीमारियों से प्रभावित व्यक्ति के प्लेटलेट्स में आश्चर्यजनक कमी आती है जो कई बार जीवन संकट बन जाती है, इससे निपटने के लिए आधुनिक चिकित्सा पद्धति में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स को एक कारगर उपाय के रूप में जाना गया है, जो कि एक रक्तदाता द्वारा रक्त के कम्पोनेंट प्लेटलेट को अफेरेसिस के माध्यम से प्रदान किया जाता है. वर्तमान में शहर में लगातार इसकी आवश्यकता बढ़ रही है. आज रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशऩ प्रभारी प्रभुनाथ सिंह की देखरेख में तीन एसडीपी डोनर ने जमशेदपुर ब्लड सेन्टर में अपना एसडीपी डोनेशन किया.बढ़ती जरूरत के अनुसार संवेदनशील रक्तदाता इसमें अपनी विशेष सक्रियता दिखा रहे हैं, जिससे जरूरतमंदों को यह मिल पा रही है. आज इसी क्रम में टाटा स्टील कर्मी जितेन्द्र दुबे ने 4 दिन बार ही दूसरा एसडीपी डोनेट किया, वहीं टाटा स्टील कर्मी अनुराग मिश्रा ने एसडीपी डोनेट किया. वहीं अकई आलम ने तीसरे डोनर के रूप में आज अपना एसडीपी दान किया. सभी को जमशेदपुर ब्लड सेन्टर में प्रशासक संजय चौधरी एवं श्री प्रभुनाथ सिंह द्वारा सम्मानित किया गया.















