जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में फ्लैट में रहने वाले जेएनएसी के असिस्टेंट इंजीनियर अमित आनंद पर शनिवार की रात जानलेवा हमला हुआ है. असिस्टेंट इंजीनियर अपने फ्लैट के नीचे पार्किंग में खड़े थे, तभी मनीष पाल नाम का व्यक्ति पहुंचा. वह दारू पिए हुए था. उसने असिस्टेंट इंजीनियर से कहा कि अपनी गाड़ी यहां से हटा लो. असिस्टेंट इंजीनियर बोले कि तुम अपनी गाड़ी जब निकालोगे तो हटा लेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

इसी बात को लेकर वह बहस करने लगा और उसने जानलेवा हमला कर दिया. उसने असिस्टेंट इंजीनियर की आंख के नीचे दांत से काट लिया है. इससे वहां जख्म हो गया है. इसके अलावा असिस्टेंट इंजीनियर को सीने पर कई मुक्के मारे हैं. गंभीर रूप से जख्मी असिस्टेंट इंजीनियर को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस को सूचना दे दी गई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.















