रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : यहां पांच मोड़ स्थित श्री श्री राधा गोविंद मंदिर में हरि संकीर्तन एवं उसके बाद महाभोग वितरण का आयोजन हुआ. श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन का आनंद लिया. इस बार संकीर्तन में राधा गोविंद मंदिर की टीम के साथ ही बंदगांव प्रखंड के रांगरिंग गांव की कीर्तन मंडली भी शामिल हुई.(नीचे भी पढ़ें)

रांगरिंग की संकीर्तन मंडली में पीतवास प्रधान, गौरी शंकर प्रधान, दिनेश प्रधान, प्रशांत प्रधान, अमरजीत प्रधान, रूपसागर पंडित व अन्य लोग शामिल थे. जबकि श्रीराधा गोविंद मंदिर समिति की टीम में अचिंतो कुमार मंडल, आदिकांत षाड़ंगी, प्रवीर दा, रामगोपाल जेना, मिथुन प्रधान, शिव मोहंती, हिमांशु जेना, अनूप दास, अनुज प्रधान समेत पूरी टीम मौजूद थी.(नीचे भी पढ़ें)

मंदिर समिति के प्रमुख सलाहकार अचिन्तो मंडल एवं अध्यक्ष आदिकांत षाड़ंगी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को हरिनाम संकीर्तन, श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के पश्चात महाभोग का वितरण भी होता है. ऐसे तो सभी दिन सुबह शाम पूजा और आरती होता है














