जादूगोड़ा : पोटका के बाद आज जादूगोड़ा के आसनबनी लैंपस का चुनाव संपन्न हुआ. इधर जमशेदपुर सहकारिता पदाधिकारी राखाल प्रसाद साहू की अध्यक्षता में संपन्न इस पांच वर्षीय चुनाव में नारायणपुर निवासी भीम चरण सरदार अध्यक्ष चुने गए. इसके अलावा सात कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया. नई कमेटी में गीतांजलि महतो (नारायण पुर), चक्रधर महतो (डोरकासाई), चंचल मुर्मू (बहडाडीह), चूडामनी मुर्मू (कोकदा), पूजा टुडू (कोकदा), रूपा श्री मदीना (कोकदा) व विष्णु पद सिंह (बांधडीह) को सदस्य के रूप में चुना गया है.













