जमशेदपुर : रेड क्रॉस सोसाइटी की पूर्वी सिंहभूम शाखा, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय, चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित 684वें नेत्र शिविर में 26 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण सम्पन्न हुआ. बीआइटी सिन्दरी एल्युम्नाइ असोसिएशन जमशेदपुर चैप्टर के संयोजन में बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान के प्रमुख डॉ बीपी सिंह ने रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह, कमल किशोर लड्डा एवं अन्य ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन थिएटर का फीता काटकर उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)

सत्र के दौरान नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ पूनम सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया. रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में पीएसपीएल जागृति के 365 नेत्र ऑपरेशन के विशेष अभियान के तहत 10 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन किया गया. तीन नेत्र शिविर में पीएसपीएल के 61 ऑपरेशन सम्पन्न किये गये. (नीचे भी पढ़ें)

कल सोमवार को ऑपरेशन कराये सभी नेत्र रोगियों की आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी. इसके पश्चात आवश्यक दवा, चश्मा व देखभाल सम्बन्धी जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा. ऑपरेशन सत्र के दौरान रेड क्रॉस कार्यकर्ता राकेश मिश्र, विधायक विश्वास, राजू बिन्द, प्रकाश मिश्रा, दीपक शर्मा, किशन अग्रवाल मुख्य रूप से सेवा प्रदान कर रहे थे.














