जमशेदपुर : लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर सेंटेनरी की ओर से रविवार को कदमा-सोनारी लिंक रोड में एक फ्री हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया. डॉ जेएन दास की देखरेख में आयोजित इस फ्री हेल्थ चेक अप कैंप में लोगों को उनके शुगर, बीपी पल्स रेट एवं ऑक्सीजन लेवल की जानकारी दी गई. साथ ही लोगों के शुगर और बीपी को सही स्तर पर रखने के लिए सुझाव भी दिए गए. आज के इस कैंप से 100 से अधिक लोगों ने अपना टेस्ट कराया. अध्यक्ष सिद्धार्थ खण्डेलवाल ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया है. स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है.(नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में इमीडियेट पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विवेक चौधरी, विकास अग्रवाल, अध्यक्ष सिद्धार्थ खंडेलवाल, सचिव विनीत मित्तल, पूर्व अध्यक्ष श्री चौधरी, रिया खण्डेलवाल, आशा मित्तल, अनुश्री शर्मा, मिनी शाह, नेहा अग्रवाल, प्रीति कांवटिया, खुशबू कांवटिया, विकास कांवटिया, अमित पोद्दार, मनीष पारीक, योगेश शर्मा, नवीन कांवटिया, दीपक सापरिया, सुशील अग्रवाल, विनोद शाह, नवीन कांवटिया, दिनेश कांवटिया, डॉ नितेश शर्मा, विशाल अग्रवाल आदि का सहयोग रहा.














