कपाली : रविवार की शाम बत्तख चोरी के आरोप में कपाली ओपी अंतर्गत हसाडुंगरी फातिमा नगर निवासी एमडी जुल्फिकार (28), ईमाम अंसारी (25) सयूब मूक बधिर (22), अमीना बेगम (15), अफसाना परवीन (11) को पड़ोस में ही राहनेवले मटल्ला नामक युवक ने अपने सहयोगियों के साथ उस्तरा से हमला कर जख्मी कर दिया. सभी घायलों का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है.(नीचे भी पढ़ें)
घटना के सम्बंध में घायलों के बड़े भाई मोहम्मद शाहिद ने बताया कि वह ऑटो चालक है, और मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता है. उसके दो अन्य भाई भी दिहाड़ी मजदूरी करते हैं. पड़ोस में रहने वाले मटलल्ला का बत्तख़ का बच्चा कहीं गुम हो गया है जिसका आरोप उसके परिवार पर लगाकर अपने दोस्तों संग उसके घर पर अचानक हमला कर दिया. हमले में उसके तीन भाई एक बेटी और एक भगिनी घायल हुई हैं. सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया है. उसने बताया कि मटल्ला एक ब्राउन शुगर एक्टिविस्ट है और अपने घर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगाए रखता है. कई बार चोरी में उसका नाम आ चुका है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.














