
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी गोलू कुमार पासवान है. उसके पास से पुलिस ने 28 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 12 हजार 6 सौ रुपए नकद और दो मोबाइल बरामद किया है. गोलू कुमार पासवान सोनारी थाने से पहले भी जेल जा चुका है. वह गोलमुरी थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा बस्ती का रहने वाला है.














