
गालूडीह : सरकार द्वारा शुरु की गई सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ अभी तक कई छात्राओं को नहीं मिला है. इस योजना का लाभ पाने के लिए बड़ाखुर्शी पंचायत अंतर्गत पैरागुड़ी गांव निवासी गौतम साहू की पुत्री रुनु साहू एक साल से भटक रही है. छात्रा को अभी तक सावित्री बाई फुले योजना का नहीं मिला है. जबकि छात्रा के साथ पढ़ने वाली बाकी छात्राओं को योजना का लाभ मिल रहा है. छात्रा रुनु साहू ने बताया कि जब वे 9वीं कक्षा में पढ़ती थी तब बाकी छात्राओं के साथ उसने भी फॉर्म भरी थी. आंगनवाड़ी में जमा भी किया था, लेकिन पैरागुड़ी गांव की आंगनवाड़ी सेविका पुष्पा सिंह सरदार द्वारा फॉर्म को रिजेक्ट कर उसे वापस दे दिया गया. उन्होंने कहा कि जिस स्कूल में वे पढ़ती है वह स्कूल जैक से मान्यता प्राप्त नहीं है. जबकि छात्रा का कहना है कि स्कूल जैक से मान्यता प्राप्त है. अगर स्कूल मान्यता प्राप्त नहीं होता तो दूसरे छात्राओं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलता.















