
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के विजयनगर के रहने वाले ओर कांग्रेस नेता अजीत साहू रविवार को चांडिल के रामगढ स्थित कैनाल में डूब गए हैं. वह 32 वर्ष के थे. उनके पिता का नाम अशोक साहू है. अजीत साहू अपने ट्रक की मरम्मत कराने के लिए चांडिल के रामगढ एक गराज में गए थे. वहां से वे शत्रुधन होटल चले गए थे. भोजन से पहले वे नहाने के लिए होटल के पीछे स्थित कैनाल में गए. यहां नहाने के दौरान डूबे. सूचना मिलते ही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे मौके पर दोपहर पहुंचे. उन्होंने आसपड़ोस से दो गोताखोरों को बुलाया. वे भी शाम के पांच बजे तक अजीत को ढूंढते रहे. लेकिन कुछ पता नहीं चला.















