
धनबाद : झारखंड के धनबाद के जरिये से पूर्व विधायक संजीव सिंह ने धनबाद के कोर्ट में एक आवेदन देकर इच्छा मृत्यु की मांग की है. जिस सिंह मेंशन के नाम से झारखंड थर्राता है, उसके वारिस ने ही अब कोर्ट में अपना आवेदन देकर इच्छा मृत्यु की मांग की है. इसकी पुष्टि खुद संजीव सिंह के अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने की है. उन्होंने बताया है कि मंगलवार को पूर्व विधायक संजीव सिंह ने धनबाद कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में इस तरह का आवेदन दिया है. वे करीब छह माह से लगातार बीमार चल रहे है. उनका ब्लड प्रेसर स्थिर नहीं रह रहा है और उनको होश नहीं रह पाता है. वे बार बार बेहोश हो जाते है. अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए संजीव सिंह ने यह अर्जी दी है. संजीव सिंह खुद अपना इलाज कराना चाहते है. उनको धनबाद के एसेनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराकार इलाज चलाया जा रहा है. उच्च इलाज के लिए रांची के रिम्स भी भेजा जा रहा था, लेकिन अपनी सुरक्षा का हवाला देते हुए वे वहां नहीं जा रहे है. (नीचे भी पढ़ें)
10 जुलाई को वे अस्पताल में ही कुर्सी से गिर गये थे, जिससे वे घायल हो गये थे. संजीव सिंह के परिजनों का कहना है कि रांची ले जाने से हलमलावर उन पर हमला कर सकते है. बाहर किसी बेहतर इलाज कराने के लिए इजजात के लिए आवेदन दिया गया है. अगर आवेदन हीं मंजूर किया जाता है तो स्वेच्छा से मौत को गले लगाने की बात कहीं गयी है. संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह है. रागिनी सिंह ने कहा है कि रांची के रिम्स में संजीव सिंह का इलाज नहीं होगा और उलटा सरकार के दबाव में नकी हत्या ही हो जायेगी. आपको बता दें कि वर्ष 2017 को धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. नीरज सिंह हत्या मामले में नीरज सिंह के चचेरे भाई और झरिया से बीजेपी के पूर्व विधायक को मुख्य अभियुक्त बनाया गया था. नीरज सिंह के भाई के आवेदन पर संजीव सिंह के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया था. इसके बाद संजीव सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था. पूर्व विधायक संजीव सिंह द्वारा न्यायालय में इच्छा मृत्यु की मांग किए जाने से हर कोई सकते में हैं. गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से स्वास्थ्य खराब रहने के कारण संजीव सिंह डिप्रेशन में चल रहे हैं. ऐसे में इच्छा मृत्यु की मांग पर न्यायालय अगली तारीख अपनी कोई प्रतिक्रिया देगी.















