
जमशेदपुर : जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां समेत झारखंड के 11 सब इंस्पेक्टर और 7 एएसआई को डीजीपी के आदेश पर झारखंड एटीएस में पदस्थापित किया गया है. इसमें झारखंड के 11 सब इंस्पेक्टर में जमशेदपुर के मंगल हेंब्रम, सरायकेला के प्रेमलता कुमारी, रांची के अभिषेक कुमार सिंह, समीर भगत, पलामू के रोहित कुमार कालिंदी, धनबाद के संदीप बधवार, हजारीबाग के रंजीत कुमार लिंडा, देवघर के वीरेंद्र कुमार रविदास, धनबाद के अमृत प्रताप टेटे, रोशन बारा, हजारीबाग के अरविंद रविदास को एटीएस में पदस्थापित किया गया है. वहीं 7 एएसआई में सरायकेला के कुमार रामजनम, चाईबासा के लालू कुमार शर्मा, देवघर के राज नारायण, रांची स्पेशल ब्रांच के मनोज कुमार शर्मा, अहमद अली, कुमार रामजनम को भी एटीएस में पदस्थापित किया गया है.















