चाकुलिया: चाकुलिया-कानिमहुली हॉल्ट के बीच पुरनापानी गांव से सटे रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव को बरामद किया है. इस संबंध में थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया कि पुरनापानी और आमतोलिया गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर शव कई टुकड़ों में बिखरा पड़ा था, ग्रामीणों ने ट्रैक पर शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी. (नीचे भी पढ़े)
सूचना पाकर पुलिस स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में कर लिया है. उन्होंने बताया कि किसी ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत हुई है. श्री यादव ने बताया कि मृतक की पहचान नही हो पायी है, पुलिस पहचान करने का प्रयास कर रही है.














