सरायकेला : सरायकेला जिले के निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने शुक्रवार को सरायकेला समुदायिक भवन स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाची पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ वेयर हाउस की विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ईवीएम संग्रहित सील कमरे, भवन परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, तैनात सुरक्षा बल,अग्निशमन सिलेंडर आदि का अवलोकन करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये.(नीचे भी पढ़ें)
निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र में ईवीएम की विश्वसनीयता में किसी प्रकार का कोई संदेह न रहे, इस बावत भवन परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे का नियमित अवलोकन करें साथ ही सीसीटीवी कैमरे एवं सुरक्षा बल की तैनाती रहे यह सुनिश्चित करें. इस दौरान उपायुक्त के साथ उप निर्वाची पदाधिकारी कानूराम नाग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं अन्य उपस्थित थे.



