घाटशिला : घाटशिला महाविद्यालय में 4 वर्षीय स्नातक सत्र 2023-27 यूजी सेम-वन में नामांकन हेतु प्रथम सूची जारी कर दी गई है. सूची के अनुसार 26 जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. कॉलेज में चालान के माध्यम से नामांकन शुल्क जमा करने बाद विद्यार्थी को चांसलर पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य है. चांसलर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने के पश्चात ही नामांकन मान्य होगा. महाविद्यालय के नामांकन प्रभारी डॉ एसपी सिंह ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने नामांकन के बाद अभी तक चांसलर पोर्टल पर अपना पंजीयन नहीं कराया है वे तीन दिनों के अंदर चांसलर पोर्टल पर अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से कराएं, नहीं तो उनका नामांकन मान्य नहीं होगा.















